फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एनएचएआई ने गड्ढे पर नहीं लगाए थे कॉशन, न ही बैरिकेडिंग की

Tue, 12 Nov 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व से पूर्व रामपुर गांव के नजदीक नेशनल हाईवे 530-बी के निर्माण की प्रक्रिया जारी है, लेकिन इस निर्माण कार्य को लेकर एनएचएआई निर्माण के मानकों को लेकर गंभीर नहीं है। निर्माण के दौरान जब भी गड्ढे की खुदाई होती है तो वहां कॉशन लगाए जाते हैं। गड्ढों की बैरिकेडिंग की जाती है, लेकिन हादसे वाले गड्ढे पर कहीं भी किसी तरह के कॉशन नहीं लगे थे और न ही बैरिकेडिंग की गई थी। यदि लोगों को खतरे के लिए आगाह किया गया होता तो शायद ये जिंदगियां बच जातीं।
विज्ञापन


एनएचएआई के द्वारा मानकों व सुरक्षा प्रबंधों पर ध्यान दिया जाता तो हादसे को रोका जा सकता था। क्योंकि एक दिन पूर्व भी महिलाएं इस गड्ढे से मिट्टी लेने पहुंच रहीं थीं। वहां कार्य करने वाले लोगों ने महिलाओं को गड्ढे में उतरने से नहीं रोका। स्वयं प्रशासन के समक्ष निर्माण से जुड़े कर्मियों ने यह बात बताई। मिट्टी लेने वाले लोगों के पहुंचने की स्थिति देखने के बावजूद एनएचएआई ने सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए और दुर्घटना हो गई। निर्माण जिले में काफी समय तक होना है और ऐसी सुरक्षा से जुड़ी चूक सड़क निर्माण करने वाली संस्था ने की तो आगामी समय में हादसों का खतरा बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें