फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अगले कुछ दिन गर्म हवाओं के साथ होंगे परेशानी भरे

Wed, 15 May 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले कुछ दिन गर्म हवाओं के साथ होंगे परेशानी भरे
विज्ञापन

-मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 46 डिग्री तक तापमान की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मौसम विभाग ने जिले के तापमान को लेकर चिंता प्रकट की है। अगले एक सप्ताह तक तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने और गर्म हवाओं के चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों को सुझाव दिया गया है कि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का ऐसे में विशेष ध्यान रखें। लापरवाही बच्चों के लिए खतरा बन सकती है।
बुधवार को सुबह नौ बजे से ही मौसम में तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने अपना कहर दिखाया। गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री, शुक्रवार को 44 तो शनिवार को 46 डिग्री तक तापमान रहने की बात कही गई है। वहीं रविवार से लेकर अगले शुक्रवार तक 46 डिग्री तापमान रहेगा। बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने जिले के लोगों से अपील की है कि बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को और गर्भवती महिलाओं के साथ घर से बाहर न निकलें। बच्चों को बार-बार पानी पिलाएं। फ्रिज का पानी देने से बचाव करें। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दें। समय-समय पर आशा और संगिनी से जांच कराते रहें। लू लगने पर लापरवाही न करें तुरंत अस्पताल में पहुंचकर उपचार लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें