फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने सुहागरात पर रख दी ऐसी शर्त, अवसाद में पहुंची दुल्हन; ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाएगी घिन

Tue, 06 Oct 2026 09:03 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और निजी व कंपनी का संवेदनशील डाटा चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के अगले दिन पति ने उस पर आपत्तिजनक शर्त मानने का दबाव बनाया, जिसके बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद में चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत निवासी नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग, मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और निजी डाटा चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी ससुरालियों की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई। शादी के अगले ही दिन पति ने उससे ऐसी आपत्तिजनक शर्त रख दी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद में चली गई। हरीपर्वत पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। 18 से 21 अप्रैल तक जेआर ग्रैंड रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये दहेज मांगा था। जो पिता ने दे दिया। आरोप है कि शादी के बाद पति ने युवती से कहा कि उसकी पुरानी प्रेमिका ने उसको धोखा दिया था। तब से उसकी इच्छा है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी दोस्त के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर भी पति उस पर दबाव बनाता रहा।

 

आरोप है कि ननद ने नवविवाहिता का पासवर्ड डालकर मोबाइल खोल लिया और उसमें मौजूद निजी व कंपनी से जुड़ा संवेदनशील डाटा कॉपी कर लिया। बाद में वह अपनी कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने बेंगलुरु गई। पति ने वहां आकर उसके मोबाइल और कंपनी के लैपटॉप से निजी बातचीत, कंपनी की गोपनीय जानकारी और सहकर्मियों से संबंधित डाटा निकालकर अपने मोबाइल में सुरक्षित किया और व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी। पति ने डाटा के आधार पर युवती को बदनाम करने की धमकी भी दी।

 

मानसिक बीमार हुई पीड़िता
नवविवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त हो गई। नौ जुलाई से उसका आगरा में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज चल रहा है।


 
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद प्राथमिकी
पीड़िता ने पुलिस से मिलकर डाटा बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें