धूमधाम से परिवार ने बेटे की शादी की थी। लेकिन, शादी के एक महीने के अंदर ही नई नवेली दुल्हन ने घर छोड़ दिया। नवविवाहिता घर से जेवरात और ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गई।
परेशान परिवार और पति अब तलाश में जुटे हैं। वहीं पति ने तीन युवकों पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। एनसीआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के युवक का बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है। उसकी शादी एक महीने पहले सदर क्षेत्र की युवती से हुई थी। बताते हैं कि अभी घर में रिश्तेदार रुके हुए हैं।