फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्र के पास नवजात को नाले में फेंक गईं बेदर्द मां, चल रही थीं सांसें

Fri, 07 Sep 2018 07:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नाले में पड़ा नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में समाज के शर्मसार करने देने वाला एक मामला सामने आया है। थाना उत्तर क्षेत्र में गुरुवार को एक अल्ट्रासाउंड केंद्र के समीप नाले में नवजात को पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

विज्ञापन


इस घटना ने लोगों को कलेजा झकझोर दिया। हर कोई उस मां को कोस रहा था, जो नवजात को नाले में फेंक कर चली गईं थी। नवजात की सांसें चल रही थीं। मौके मौजूद लोग उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए। 

डाकखाना चौराहे के निकट एक अल्ट्रासाउंड केंद्र से कुछ दूरी पर महिला नवजात को जन्म देने के बाद वहां से चली गई। बताया गया है कि नाली के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में काफी देर तक एक ही जगह पर बैठी रही। 
विज्ञापन


महिला के जाने के बाद वहां से गुजर रहे एक दुकानदार की नजर नाली के आसपास खून की छींटों पर पड़ी। जब उसने नाली के पास आकर देखा तो दंग रह गया। नाली में नवजात पर पड़ा था। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। 

नवजात की सांस चल रही थी। तभी कुछ लोग उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने बच्चे को जिंदा बताया। मां को तलाशा भी गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें