फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पाठ से किया नववर्ष का आगाज

विज्ञापन
01एमएनपी-08-नव वर्ष पर शीतला देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नव वर्ष 2020 का आगाज बुधवार को लोगों ने पूजा पाठ से किया। सुबह से ही जिलेभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने अपने आराध्य की पूजा अर्चना करके अपने और परिवार के लिए मंगलकामना की। घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नूतन वर्ष 2020 की पहली सुबह शहर के एतिहासिक मां शीतला देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। यहां पूजा अर्चना करके लोगों ने मनौतियां मांगीं। इसके साथ ही प्राचीन दुर्गा सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे इसके बाद एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
सरकारी विभागों में भी साल के पहले दिन कामकाज से ज्यादा बधाई का दौर चला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए उपहार भेंट किए। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह नव वर्ष को लेकर कार्यक्रम हुए। शहर स्थित गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों ने अरदास की। इसके साथ ही शहर स्थिति चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

नववर्ष पर बधाई संदेश के साथ ही एक-दूसरों को मिठाई और फूल भेंट किए गए है। इसके चलते जिलेभर में फूलों की जमकर बिक्री हुई। दोपहर के वक्त बाजार में फूल खत्म हो गया। इसके बाद लोगों ने आर्टिफीशियल बुके भेंट करके अपनी भावना को व्यक्त किया।
जिलेभर में पिछले 15 दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। 2020 की सुबह को मौसम ने भी सलाम किया। साल के पहले दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। तापमान में उछाल आने से सर्दी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम साफ होने पर लोगों ने लोहिया पार्क सहित जिले के अन्य पार्कों में पिकनिक मनाकर नववर्ष की खुशी को परिवार के साथ बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें