फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नए साल का जश्न मनाएं...पर गाइडलाइन का उल्लंघन न हो, जानिए प्रशासन के लगाए प्रतिबंध

Fri, 31 Dec 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिला प्रशासन का कहना है कि 200 से अधिक लोग किसी भी आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगे। रात 11 बजे से पहले कार्यक्रम को बंद करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की रात नए साल का जश्न मनाया जाएगा। तैयारियां हो चुकी हैं। होटल और रेस्टोरेंट में रूफ टॉप कार्यक्रम होंगे। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में सतर्क रहें। आयोजनों में कोरोना बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करें। नाइट कर्फ्यू लागू है और 200 से ज्यादा लोग एक आयोजन में शामिल नहीं हो पाएंगे। रात 11 बजे के पहले कार्यक्रम बंद करना होगा। शहर के तमाम रूफ टॉप रेस्टोरेंटों व होटलों ने नए पैकेज जारी किए हैं। बल्क (ग्रुप) एंट्री कैंसल हो रही हैं लेकिन कपल और फैमिली पैकेज जारी किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि होटल, क्लब व अन्य स्थलों पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। पुलिस गश्त करेगी। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट भी सड़क व प्रमुख चौराहों पर भ्रमण कर सतर्कता परखेंगे। बंद स्थान पर 200 से अधिक लोग सामूहिक कार्यक्रम में एकत्र नहीं हो सकते। उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उल्लंघन पर आयोजक होंगे जिम्मेदार 
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या के कार्यक्रमों में मास्क, दो गज की दूरी, सैनिटाइजर, कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य है। मास्क को लेकर प्रशासन सख्ती बरतेगा। उल्लंघन पर जुर्माना होगा। आयोजक जिम्मेदार होंगे। समारोह में आने वाले विदेशियों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी। ऐसे लोगों की स्वास्थ्य विभाग को पूर्व सूचना देनी होगी। संक्रमण का मामला मिलने पर आयोजक के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। 

चार विभागों की टीमें करेंगी निगरानी 
नए साल के स्वागत समारोहों में गाइडलाइन का पालन कराने के लिए चार विभागों की टीमें सक्रिय रहेंगी। पुलिस के अलावा पूर्ति विभाग, आबकारी विभाग और प्रशासन की टीमें भी आयोजनों के संबंध में अनुमति की जांच करेंगी। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा
सुरक्षा की दृष्टि से सभी इंतजाम कर लिए हैं। रात्रि कर्फ्यू और कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। वाहनों की चेकिंग की जाएगी। जाम नहीं लगे, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई है। आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में होटल, बस और रेलवे स्टेशनों को पुलिस चेक करेगी। संक्रमण को देखते हुए होटलों में नए साल के कार्यक्रम स्थगित हैं। पहले से ठहरे हुए पर्यटकों के लिए पार्टी का इंतजाम किया गया है। यह आयोजन भी प्रशासन की अनुमति के बाद ही हो सकेंगे। किसी भी बाहरी को आने की इजाजत नहीं होगी। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन


ये प्रतिबंध रहेंगे 
- रात 11 बजे के बाद जश्न नहीं मनाया जाएगा। 
- पुलिस गश्त करेगी, गाइडलाइन के उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा।
- समारोह में बिना अनुमति मदिरापान पर रोक।
- बंद स्थान पर 200 से अधिक लोग नहीं आएंगे।
- खुले स्थान पर क्षमता के 50 प्रतिशत उपस्थिति होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें