फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: नववर्ष पर युवा मचाएंगे धमाल, बुजुर्ग करेंगे आराध्य के दर्शन

Tue, 31 Dec 2019 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मथुरा में लोगों ने नववर्ष का जश्न मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। युवा वर्ग जहां नववर्ष पर धमाल करेंगे, वहीं बुजुर्ग पीढ़ी वर्ष की शुरुआत मठ-मंदिरों में मत्था टेककर करेगी। बच्चे व महिलाएं भी अपने-अपने अंदाज में नववर्ष का लुत्फ उठाने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


युवकों ने कहा कि पिकनिक स्थलों पर धमाल किया जाएगा। खाने-पीने के अलावा डिस्को व भांगड़ा भी होगा। समय बचा तो लौटकर शहर की गलियों में थिरकने का भी आनंद उठाया जाएगा। 

बुजुर्गों ने कहा कि ब्रज के मंदिर में जाकर मत्था टेकेंगे। तो किसी ने अपने गांव के ही मंदिरों में पूजा-अर्चना कर साल के प्रथम दिन की शुरुआत करने की बात कही। नववर्ष के स्वागत को लेकर बच्चे व महिलाएं भी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल युग में बदला तरीका 

डिजिटल युग में ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री बहुत कम हो गई है। अब लोग ऑनलाइन एक-दूसरे को बधाइयां देते हैं, जबकि एक जमाना था जब लोग सुंदर-सुंदर ग्रीटिंग के जरिए बधाइयां दिया करते थे। लोग अभी से अपने करीबियों व रिश्तेदारों को व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर शुभकामना संदेश भेजने शुरू कर दिए हैं। 

युवा व्यापारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि नए वर्ष से नारायण सेवा का संकल्प लेंगे वहीं अन्य लोगों को भी जनमानस की सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगे। रीतेश जायसवाल ने कहा कि ठाकुरजी के आशीर्वाद से बीता वर्ष बहुत अच्छा गुजरा है, अब आगे का समय अच्छा गुजरे इसके लिए वह ठाकुरजी के दर्शन का संकल्प लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें