विवाहिता की आत्महत्या के मामले आया मोड़
पिता ने लगाया दहेज में भैंस न देने पर हत्या करने का आरोप
पति सहित छह ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। रविवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम सागर में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मोड़ आया है। विवाहिता के पिता ने दहेज में भैंस न देने पर दहेज के लिए उसकी ससुरालीजन द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में पति सहित छह ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रविवार की सुबह रीना (24) पत्नी त्रिमल कुमार निवासी सागरपुर का शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में पिता ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। विवाहिता के पिता किशानपाल निवासी जौहरपुर निधौली कलां एटा का कहना है कि उनके द्वारा अपनी बेटी की शादी 7 माह पूर्व की गई थी। उसी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक भैंस की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर उसे परेशान किया जाता था। ससुरालीजन के द्वारा इसी के चलते उसकी फंदा लगाकर हत्या कर दी है। पिता ने रीना के पति त्रिमल, ससुर नत्थू सिंह, सास शारदा, जेठ अरविंद, पप्पू एवं जेठानी छाया के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।