फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न मास्क लग रहा न सोशल डिस्टेंसिग बना रहे लोग

विज्ञापन
कासगंज में फोर लेन मार्ग पर बिना मास्क के खड़े लोग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। जिले के समीपवर्ती जनपद आगरा में चीन से आया यात्री कोरोना संक्रमित निकल चुका है। इसके बाद भी लोग खतरे को नहीं भांप रहे। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे और न ही मास्क लगा रहे हैं । बस यात्री हो या फिर रेल यात्री सभी लापरवाह बने हुए हैं। बाजार में भी लापरवाही बरत कर लोग जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही कहीं एक बार फिर से जिले के लिए खतरा न बन जाए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे
फोरलेन मार्ग पर एक दुकान के बाहर छह लोग एक साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इन लोगों का ध्यान न तो सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की ओर था और न ही मास्क लगाने पर ही। जबकि कोरोना से बचने के लिए इन दोनों को पालन करना सबसे जरूरी है।
दोपहर 12.30 बजे
रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली बस में यात्री सवार होने के लिए बैठ रहे थे। काफी संख्या में यात्री बस में सवार भी हो चुके थे, लेकिन इनमें से किसी भी यात्री ने अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा था। बस के चालक परिचालक भी यात्रियों को मास्क लगाने के लिए सचेत नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर 12.45 बजे
रोडवेज बस स्टेंड के बाहर पांच लोग खड़े होकर बातें करने में मस्त थे। इनमें से एक युवक ने मास्क तो लगा रखा था, लेकिन उसका मास्क नाक से नीचे खिसका हुआ था। जबकि शेष चार युवकों ने मास्क नहीं लगा रखा था। युवकों की यह टोली सोशल डिस्टेेंसिंग का भी पालन नहीं कर रही थी।
वर्जन:::
जिले में इस समय कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं है, लेकिन कोरोना ने देश व प्रदेश में अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क लगाना भी आवश्यक है। जहां तक हो भीड़ में जाने से भी बचना चाहिए- डा. अवध किशोर प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें