विनय के घरवाले घर में ही थे मगर उन्होंने अंदर जाकर नहीं देखा। घटना से पहले विनय ने उन्हें मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजा था, जिसमें कहा था कि इन चार लोगों ने हमें कुछ खिला दिया है। हमारी जान लेकर मानेंगे। इसी मैसेज के बाद वह घर पहुंचे थे। तब तक मौत हो चुकी थी।
इस मामले में डॉली के पिता ने विनय की मां, भाई और भाइयों रामकुमार और टीटू पर जबरन जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि विनय के भाई और मां दंपती से संबंध नहीं रखते थे। उन्हें संपत्ति में हिस्सा भी नहीं देना चाहते थे। एसीपी ने बताया कि वॉयस मैसेज मृत्यु पूर्व बयान की तरह है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - राजू हत्याकांड: थाने में हुई बर्बरता...साढ़े छह साल बाद लगी चार्जशीट, इंस्पेक्टर सहित 17 पुलिसकर्मी फंसे
विसरा रिपोर्ट से साफ होगी वजह
जिस जहरीले लड्डू के सेवन से दंपती की मौत हुई, उसके आधे हिस्से को फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए लैब भेजा है। विसरा भी लैब भेजा गया है। एसीपी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट से जहर की प्रकृति और तीव्रता का पता चलेगा। लड्डू का छोटा टुकड़ा खाते ही दोनों की मौत हो गई थी।