फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर टू अमृतसर वाया आगरा, ये है नई ट्रेन

Wed, 10 May 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
रेलवे ने आगरा को एक और तोहफा दिया है। साथ ही नागपुर और अमृतसर के लोगों के लिए भी यह खुशखबरी है। नागपुर और अमृतसर से जो लोग ताजनगरी आना चाहते हैं, उनको लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है।  
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार 13 मई से नागपुर-अमृतसर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह गाड़ी साप्ता‌हिक होगी और इसका नंबर 22125/22126 रहेगा। 13 मई को नागपुर से चलने के बाद यह ट्रेन 15 मई को अमृतसर से चलेगी। 

महत्वपूर्ण बात यह ट्रेन आगरा छावनी से होकर गुजरेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। नागपुर से शाम को 5:50 पर चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे ट्रेन आगरा छावनी आ जाएगी। 
विज्ञापन


उसी दिन रात में 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अगले दिन अमृतसर से यह ट्रेन सुबह 4:10 पर चलेगी और दोपहर में करीब 1:50 पर आगरा छावनी आ जाएगी। यहां से चलकर अगले दिन सुबह 4:25 बजे नागपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें