रेलवे ने आगरा को एक और तोहफा दिया है। साथ ही नागपुर और अमृतसर के लोगों के लिए भी यह खुशखबरी है। नागपुर और अमृतसर से जो लोग ताजनगरी आना चाहते हैं, उनको लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है।
रेलवे के अनुसार 13 मई से नागपुर-अमृतसर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह गाड़ी साप्ताहिक होगी और इसका नंबर 22125/22126 रहेगा। 13 मई को नागपुर से चलने के बाद यह ट्रेन 15 मई को अमृतसर से चलेगी।
महत्वपूर्ण बात यह ट्रेन आगरा छावनी से होकर गुजरेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। नागपुर से शाम को 5:50 पर चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे ट्रेन आगरा छावनी आ जाएगी।
उसी दिन रात में 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अगले दिन अमृतसर से यह ट्रेन सुबह 4:10 पर चलेगी और दोपहर में करीब 1:50 पर आगरा छावनी आ जाएगी। यहां से चलकर अगले दिन सुबह 4:25 बजे नागपुर पहुंचेगी।