फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन उपखंड बना बरनाहल, करहल क्षेत्र के 201 गांव जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत वितरण खंड तृतीय में उपखंडों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। ये बढ़ोत्तरी बरनाहल को उप खंड बनाए जाने से हुई है। शासन के आदेश पर यहां उप खंड अधिकारी (एसडीओ) की तैनाती भी कर दी गई है। नवीन उपखंड से क्षेत्र के लगभग दो सैकड़ा गांवों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

विद्युत बिल और कनेक्शन संबंधी अन्य शिकायतों का निस्तारण उप खंड अधिकारी के स्तर से ही किया जाता है। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्याओं को समाधान में उपखंड अधिकारी की भूमिका अहम है। लेकिन खंड तीन में उपखंडों की संख्या कम होने से बोझ अधिक था। इसे देखते हुए अब बरनाहल को नया उपखंड बनाया गया है। इससे पहले खंड तीन में करहल, कुरावली और घिरोर तीन उप खंड शामिल थे। नवीन उप खंड बरनाहल से करहल उप खंड क्षेत्र के छह विद्युत उपकेंद्रों को जोड़ा गया है।
इसमें बरनाहल, कोसमा, दिहुली, मीठेपुर, असरोही और चंदीकरा शामिल है। इन उपकेंद्रों से जुड़े 201 गांव अब नवीन उपखंड बरनाहल के अधीन ही होंगे। बिजली संबंधी समस्याओं के लिए लोगों को अब बरनाहल में ही समाधान मिल जाएगा।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी की हुई तैनाती
बरनाहल में नवीन उपखंड स्वीकृत होने के बाद अधिकारी की तैनाती जरूरी थी। ऐसे में अधीक्षण अभियंता विद्युत जीसीएल भटनागर ने यहां सहायक अभियंता दिलीप भारती को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराते हुए बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उप केंद्र का नाम व उससे जुड़े गांवों की संख्या
बरनाहल-50 गांव
कोसमा-70 गांव
दिहुली-35 गांव
मीठेपुर-10 गांव
असरोही-27 गांव
चंदीकरा-09 गांव
बरनाहल को खंड तीन का नया उपखंड बनाया गया है। यहां उप खंड अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है। इससे जुड़े 201 गांवों के लोगों को बहुत ही लाभ होगा।
जीसीएल भटनागर, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें