फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारण क्षमता से दो गुने आवंटित कर दिए केंद्र पर परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन परीक्षार्थी आवंटन का कार्य किया है। इस दौरान वेबसाइट पर अपलोड विवरण की अनदेखी की गई है। बनाए गए केंद्रों पर क्षमता से दो गुने छात्रों का आवंटन कर दिया। यह प्रधानाचार्यों के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। जनपद में 33 कॉलेजों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। कई प्रधानाचार्यों ने इस पर डीआईओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

केस नंबर-एक
चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर की क्षमता एक पाली में 360 छात्रों की है। यहां एक पाली में 650 तथा दोनों पालियों में 1314 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए हैं। दूने से भी अधिक परीक्षार्थी आवंटित होने पर प्रधानाचार्य परेशान हैं।
केस नंबर- दो
मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज जासमई की क्षमता एक पाली में 250 है। यहां प्रथम पाली में हाईस्कूल के 463 और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 453 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। क्षमता से अधिक छात्र आवंटन के चलते व्यवस्थाएं बनाना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

केस नंबर-तीन
शिक्षा सागर पब्लिक इंटर कॉलेज दिहुली में दोनों पालियों की धारण क्षमता 600 है। यहां दोनों पालियों के लिए 1254 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित होने से प्रधानाचार्य चिंतित हैं।
कैसे होगा कोरोना गाइड लाइन का पालन
एक तरफ शासन बोर्ड परीक्षा में कोविड-19 गाइड लाइन के पालन की बात कह रहा है। दूसरी तरफ क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए हैं। जिले में 33 कॉलेज ऐसे हैं जहां एक हजार से अधिक छात्र आवंटित किए गए हैं यहां कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कैसे होगा यह भी समस्या बनी हुई है।
परिषद ने ऑनलाइन छात्र आवंटन किया है। इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। जिन लोगों ने आपत्तियां प्रदान की हैं उनका निस्तारण जिला परीक्षा समिति करेगी। समिति शीघ्र अपनी रिपोर्ट परिषद को भेजेगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें