फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 पैथोलॉजी लैब और डॉक्टर एक: मास्टरमाइंड का पता भी निकला फर्जी, हुआ नया खुलासा

Thu, 06 Jul 2023 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग छापा मारकर अवैध तरीके से चलने वाले संस्थानों को सील कर रहा है। इनमें अभी तक सील हुई आठ पैथोलॉजी लैब डॉ. शबीना अशरफ और डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के नाम से पंजीकृत मिली हैं।
 
विज्ञापन
सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय के नाम से चल रहे 65 पैथोलॉजी लैब व अस्पताल की जांच में एक और नया खुलासा हुआ। डॉक्टर का दर्ज कराया गया पता फर्जी है। डाक लौटने के बाद टीम ने पते का सत्यापन करने के लिए टीम भेजी, पता भ्रमित करने वाला निकला।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय का पता ज्योति नगर, एत्मादपुर शाहदरा दर्ज कराया गया है। यहां से नोटिस लौटने के बाद टीम भेजी गई तो वहां इस नाम का कोई नहीं मिला। पते में एत्मादपुर और शाहदरा दर्ज है। जबकि एत्मादपुर में शाहदरा नहीं है और शाहदरा में एत्मादपुर नहीं है। उनके अलीगढ़ के निवासी होने की जानकारी मिली है।

डॉ. मनीष के नाम से पंजीकृत यमुनापार स्थित शांति पैथोलॉजी लैब, सना पैथोलॉजी लैब, समय पैथोलॉजी लैब, आगरा केयर पैथोलॉजी लैब, फर्स्ट च्वाइस पैथोलॉजी लैब सील की जा चुकी है। यमुनापार की ही दिव्या पैथोलॉजी लैब, सूर्यांश पैथोलॉजी लैब के लिए भी इन्हीं के नाम से आवेदन किया गया था। ऐसे ही अन्य 14 चिकित्सकों में से तीन के पते ही मिले हैं। इनका जवाब भी आ गया है। बाकी 11 चिकित्सकों के पते अधूरे या फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें