फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए राशन कार्ड भी लिए जाएंगे वापस

Fri, 31 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
01 जनवरी 2016 से प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू गया
विज्ञापन

7.3 लाख पात्र गृहस्थी जिले में चयनित हैं
5.44 लाख को नए राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं
1.59 लाख पात्र अस्थायी राशन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं
यह लाभ मिलता है
चयनित पात्र गृहस्थी को गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से 3.5 किलोग्राम प्रति यूनिट और चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से 1.5 किलोग्राम प्रति यूनिट दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित किए गए राशन कार्ड अब वापस लिए जाएंगे। अप्रैल में इस कार्ड पर राशन नहीं दिया जाएगा। इन राशन कार्डों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर और संदेश है। सरकार इनकी जगह अब स्मार्ट राशन कार्ड छपवाकर वितरित कराएगी।
विज्ञापन

जिले में 7.3 लाख पात्र गृहस्थियाें का चयन किया गया है। 5.44 लाख को नए राशन कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम, लखनऊ की ओर से राशन कार्ड छापे जा रहे थे। छपाई पर भी रोक लगा दी गई है। स्मार्ट राशन कार्ड जारी किए जाने तक पर्चियों से पात्रों को राशन दिया जाएगा। राशन कार्ड जमा करने पर पर्ची दी जाएगी। तत्काल प्रभाव से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग एके सिंह ने सभी जिलाधिकारियाें और संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त (खाद्य) को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में पीओएस स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


‘पात्र गृहस्थियों को जारी किए गए राशन कार्ड पर अगले महीने से राशन नहीं मिलेगा। कोटेदारों के यहां राशन कार्ड जमा कराए जाएंगे। पर्ची जारी कर, राशन का वितरण किया जाएगा।’ - बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें