फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : ताजनगरी में बढ़ गई थानों की संख्या, कमला नगर थाना को शासन की मंजूरी

Fri, 07 Feb 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन
शासन ने कमला नगर के लिए नया थाना खोलने की मंजूरी दी है। यह बल्केश्वर चौकी में खोला जाएगा। यह चौकी वर्ष 1956 से श्रम विभाग की जमीन पर चल रही है। इसका किराया दिया जाता है। अब श्रम विभाग इस जमीन को गृह विभाग को स्थानांतरित करेगा। प्रदेश कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


बल्केश्वर चौकी में 1590 वर्गमीटर भूमि है। पुलिस ने हाल ही में इसका नए सिरे से प्रस्ताव भेजा था। इससे पहले भी कई बार प्रस्ताव गया। शासन ने मंजूर भी किया, लेकिन दिक्कत यह आ रही थी कि जमीन नहीं मिल पा रही थी।

25 साल से उठ रही थी मांग
आगरा। कमला नगर में थाना खोले जाने की मांग 25 सालों से उठ रही थी। तत्कालीन विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने इसका प्रस्ताव भेजा था। मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इसकी पैरवी की। एसएसपी बबलू कुमार ने हाल ही में नया प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसे मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग है सबसे बड़ी चुनौती
कमला नगर में सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ी चुनौती बाइकर्स गैंग बना है। यह महिलाओं से चेन स्नेचिंग और कारोबारियों से कैश लूटता है। यहां सराफों के साथ कई वारदात हो चुकी हैं।

आगरा में साइबर थाना भी खोला जाएगा
आगरा में साइबर थाना भी खोला जाएगा। इससे साइबर अपराध के पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं होगा। अभी तक यह व्यवस्था है कि थाने से साइबर सेल भेजा जाता है, वहां से जांच रिपोर्ट आने पर एफआईआर दर्ज की जाती है।

प्रदेश सरकार 16 मंडलों में साइबर थाना खोलेगी। इसके लिए 111 करोड़ रुपये बजट मंजूर किया गया है। आगरा में इसकी जरूरत पांच सालों से महसूस की जा रही है। साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा गिरोह हैलो गैंग भी यहीं पर चल रहा है। इसके अलावा देशभर की पुलिस के लिए टेंशन बने टटलू भी अब हाईटेक होकर साइबर अपराध कर रहे हैं। आगरा में साइबर अपराध के मामले हर महीने 30 से 40 आ रहे हैं। इनमें से 20 फीसदी की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें