फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप...विवाहिता की ऐसे हाल में मिली लाश, कांप गए घरवाले

Mon, 06 Oct 2025 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

अलीगढ़ के बाद कासगंज जिले में सास और दामाद की नई लव स्टोरी सामने आई है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी में महिला की रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उधर, मृतका के फुफेरे भाई और सास का आरोप है कि पति के अपनी सास से अवैध संबंध थे। इसे लेकर वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया निवासी शिवानी (21) पुत्री नारायण सिंह की शादी 2018 में प्रमोद निवासी गांव नगला परसी थाना सिढ़पुरा से हुई थी। प्रमोद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका के चाचा नेम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता था, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि मृतका की मां प्रेमवती और प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे। इससे शिवानी मानसिक तनाव में थी। 
 

फुफेरे भाई मनोज ने बताया कि मामा नारायण सिंह ने उनके संबंधों का विरोध किया तो जीजा प्रमोद और मामी प्रेमवती ने उनसे मारपीट की थी। मनोज के मुताबिक, रविवार की शाम मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि पति घर से फरार था। थाना सिढ़पुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता नारायण सिंह ने दामाद प्रमोद, ससुर ताराचंद्र, सास नारायन देवी और देवर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है।

 

पोस्टमार्टम हाउस पर हुई कहासुनी
पोस्टमार्टम हाउस पर शिवानी का शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में कहासुनी हो गई। मायके पक्ष का कहना था कि शव को मायके ले जाया जाए, जबकि ससुराल पक्ष के लोग दाह संस्कार नगला पारसी में करने की जिद पर अड़े थे।

 
विज्ञापन

प्रमोद की मां बोली- बहू को उसकी मां ने मरवाया
मामले में शिवानी की सास नारायन देवी ने बताया कि बहू को उसकी मां ने मरवाया है। उसकी मां के मेरे बेटे से अवैध संबंध थे। वह अपनी बेटी से कहती थी कि तू मर जा। घटना के समय हम लोग खेत पर थे। इस दौरान उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि महिला की लाश घर में फंदे पर लटकी मिली थी। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें