फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी: नहीं लग रहा गैस बुकिंग का नया नंबर, उपभोक्ताओं को लगानी पड़ रही एजेंसी की दौड़

Sat, 14 Nov 2020 06:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जिले में 103 गैस एजेंसी
  • 8.43 लाख गैस कनेक्शन
  • बुकिंग के लिए 7718955555 नंबर
विज्ञापन
एलपीजी गैस बुकिंग नंबर: LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस सिलिंडर बुकिंग का नया नंबर घंटों डायल करने पर भी नहीं लग रहा। आउट ऑफ रेंज तो कभी व्यस्त बताता है। ऐसे में लोगों को एजेंसी पर पहुंचकर सिलिंडर की बुकिंग करानी पड़ रही है। हर गैस एजेंसी पर 30 से अधिक लोग बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 103 गैस एजेंसी हैं, जिसमें 8.43 लाख गैस कनेक्शन हैं। एक नवंबर से बुकिंग के लिए 7718955555 नंबर जारी किया गया है। इस पर बिना पंजीकरण वाले फोन नंबर से बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में रोजाना 30 से अधिक लोगों को गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचकर बुकिंग करानी पड़ रही है। आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि जिन लोगों का पुराने नंबर पर फोन पंजीकृत नहीं हैं, उनको दिक्कतें आ रही हैं। परेशानी होने पर लोग एजेंसी आकर शिकायत कर रहे हैं। उपभोक्ता 7588888824 पर व्हाटसएप करके भी बुकिंग करा सकते हैं।

एजेंसियों पर शिकायत कर रहे लोग 
पहले सर्किल के आधार पर बुकिंग के लिए फोन नंबर था, जिससे आसानी से नंबर लग जाता था। नए नंबर में यह व्यवस्था नहीं है। कनेक्शन धारक एजेंसी पर नंबर न लगने आउट ऑफ रेंज की शिकायत कर रहे हैं।  -विपुल पुरोहित, अध्यक्ष ऑल इंडिया एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स, आगरा संभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर सुधार किया जा रहा है
नया नंबर होने से बुकिंग में दिक्कत आ रही है। ऐसी शिकायतें आने के बाद इनमें सुधार किया जा रहा है। दो-तीन दिन में बुकिंग नंबर की सेवा पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगी। -श्यामल देवनाथ, डीजीएम, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन

केस एक 
दो दिन से नहीं लगा फोन
अर्जुन नगर निवासी अंशुल गुप्ता ने बताया कि गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए नए नंबर पर दो दिन से फोन लगा रहा हूं। लगातार व्यस्त बताया, कभी कोई आवाज नहीं आती, जब परेशान हो गए तो गैस एजेंसी पर आकर शिकायत की और यहीं सिलिंडर की बुकिंग करानी पड़ी।

केस दो
आठ बार डायल करने पर भी बुकिंग नहीं हुई
बिचपुरी के उमेश कुमार ने बताया कि बुकिंग के नए नंबर से दिक्कत हो रही है, पहले नंबर डायल करते ही फोन लग जाता था। आठ बार नंबर लगाया, लेकिन बुकिंग नहीं हुई, सिलिंडर में गैस खत्म होने वाली थी, ऐसे में बुकिंग के लिए गैस एजेंसी आना पड़ा। 

केस तीन
एजेंसी पर आकर नंबर लगाने को बोला
खेरिया मोड़ निवासी अनीता ने बताया कि त्योहार के कारण सिलिंडर के लिए दो-तीन दिन से बुकिंग करा रही हैं, नंबर पंजीकृत नहीं है तो कभी आउट ऑफ रेंज बताता है कभी टू-टू की आवाज आती है। एजेंसी पर फोन किया तो उन्होंने यहीं आकर नंबर लगवाने के लिए कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें