फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: अब जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, एसएन की नई पुलिया बनकर तैयार, जल्द शुरू होगी आवाजाही

Thu, 23 Jul 2026 11:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर से गुजर रहे नाले पर नई पुलिया का निर्माण पूरा हो गया है, जो पहले की तुलना में चार गुना चौड़ी है। नई पुलिया बनने से एंबुलेंस और मरीजों को जाम से राहत मिलेगी, जबकि दूसरी ओर की सड़क का काम भी जल्द पूरा होगा।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज से गुजर रहे नाले पर नई पुलिया का निर्माण हो गया है। ये पहले के मुकाबले चार गुना चौड़ी है। अब एंबुलेंस जाम में नहीं फंसेगी। अभी तक एसएन में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के अलावा एंबुलेंस को मोती कटरा रोड से होकर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था, इससे जाम में भी फंस जाते थे। ये पुलिया चार महीने में बनकर तैयार हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं


एसएन के बीच में नाला गुजर रहा है। इसकी पुलिया संकरी होने के कारण इस पर जाम लगता था। इससे ओपीडी और अन्य विभाग में इलाज के लिए मरीजों को परेशानी होती थी। यहां मेट्रो स्टेशन भी बन गया है। इसके शुरू होने पर यात्रियों के वाहन भी आएंगे। इसके चलते बीते मार्च के अंतिम सप्ताह में इसके चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी


ऐसे में एंबुलेंस और मरीजों को मोती कटरा और नूरी दरवाजा से होकर जाना पड़ता था। वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति रहती थी। दूसरी ओर के लिए सड़क बन रही है, जो सप्ताह भर में बन जाएगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया की पुलिया के निर्माण कार्य के दौरान कुछ दिक्कतें उठानी पड़ीं। अब जाम की समस्या नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें -   UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें