मथुरा के राया में एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर सड़क पर जन्मे नवजात शिशु ने रविवार रात को ही दम तोड़ दिया। प्रसूता का हाथरस में उपचार चल रहा है।
बता दें कि मथुरा में परसा की गढ़ी राया निवासी मिथलेश के रविवार को दिन में प्रसव पीड़ा हुई थी। गांव की आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया था। काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं आई।
प्रसूता को तड़पते देख परिजन उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकल पड़े। रास्ते में दूसरे गांव पहुंचते ही पीड़ा बढ़ी तो महिला बेहाल हो गई। प्रसूता की हालत देख गांव की महिलाओं ने सड़क पर ही चारपाई लगवाकर किसी तरह उसका प्रसव कराया।