फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नवागत एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने संभाला चार्ज, बताईं क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

Sat, 24 Aug 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नवागत एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने शुक्रवार को चार्ज संभाला। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई देखी। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि दलाल परिसर में प्रवेश न कर पाएं। 

 
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण और अधिकारियों से मुलाकात की। बताया कि विकास योजनाओं और सौंदर्यीकरण पर उनका फोकस रहेगा। अवैध निर्माणों, अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऑफिस में साफ सफाई रखें और दलालों को परिसर में प्रवेश न करने दें। एम अरुन्मौली वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आगरा में वर्ष 2019 से 2021 तक जाॅइंट मजिस्ट्रेट रहीं हैं। उन्हें अनीता यादव के स्थान पर तैनाती मिली है। अनीता यादव को प्रतीक्षारत रखा गया है। नवागत एडीए उपाध्यक्ष का स्वागत सचिव श्रद्धा शांडिल्यन, नगर नियोजक प्रभात कुमार ने किया।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें