फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पांच हजार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खंदौली में नया विद्युत उपकेंद्र शुरू; 8 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

Wed, 20 May 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खंदौली में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 10 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र शुरू किया गया है, जिससे करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या कम होगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु व स्थिर हो सकेगी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लगाते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। करीब आठ करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार 10 एमवीए क्षमता वाले खंदौली टाउन विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और एत्मादपुर के भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने किया। उपकेंद्र के चालू होने से क्षेत्र के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नए उपकेंद्र के शुरू होने से ओवरलोड की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

 

अधीक्षण अभियंता सोनवीर सिंह ने बताया कि पुराने सेमरा फीडर क्षेत्र को भी इस उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। अब तक उजरई फीडर से आने वाली पुरानी एचटी लाइन के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहती थी, लेकिन नए उपकेंद्र के संचालन से बिजली व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी नेहा तोमर, अरुण कुमार, यतेंद्र सिंह, अवर अभियंता शिव सिंह, नीलेश सक्सेना, विनोद शर्मा, हरिओम जूरैल, यशपाल जूरैल, जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान और भाजपा नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

9 दिन तक रोजाना 2 घंटे रहेगी बिजली कटौती
आगरा ग्वालियर रोड 33/11बाद फीडर के अवर अभियंता राहुल चौधरी ने बताया है कि विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए फ्यूज बॉक्स प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर पर लगाए जा रहे हैं। इसके चलते फीडर इटौरा, बाद, कबूलपुर, सिंगेचा, रोहता, इटौरा 2 फीडरों पर प्रत्येक दिन दो घंटे की कटौती 20 मई से 28 मई तक रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें