मैनपुरी। विद्युत वितरण निगम लगातार बकाया बिल वसूलने में तेजी लाने के लिए प्रयास कर रहा है। इसी के तहत मीटर रीडरों से बिल जमा कराया जा रहा है। रविवार को तृतीय खंड में अधिक बिल जमा करने वाले और डिस्कनेक्शन अभियान में बेहतर कार्य करने वाले संविदाकर्मी पुरस्कृत किए गए।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय जीसीएल भटनागर ने मीटर रीडर और संविदाकर्मियों को पुरस्कृत किया। इसमें करहल उप खंड से मीटर रीडर विमल कुमार और संविदाकर्मी सुनील कुमार को, उप खंड बरनाहल से मीटर रीडर गौरवेंद्र सिंह और संविदाकर्मी दीपचंद्र को, उपखंड घिरोर से मीटर रीडर करन सिंह और संविदाकर्मी अवनीश कुमार, उपखंड कुरावली से मीटर रीडर यशवीर सिंह और संविदाकर्मी रतन सिंह को पुरस्कृत किया गया।
सभी को प्रोब बिलिंग करने के साथ ही बिलिंग में तेजी लाने और अधिक से अधिक बिल जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। संविदाकर्मियों को बकाएदारों के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया है।