फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में रहने वाला नेपाली युवक निकला कोरोना संक्रमित, मकान मालिक सहित 11 क्वारंटीन

Wed, 22 Apr 2020 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गांव नगला बैनी में एक मकान में किराए पर रहने वाला नेपाली युवक कोरोना संक्रमित निकला है। बदायूं में उसकी जांच कराई गई थी। मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर कासगंज प्रशासन ने मकान मालिक सहित 11 लोगों को क्वारंटीन में रखा है। 
विज्ञापन


नेपाल के सुन्नगढ़ी एवं ऊधम सिंह नगर शहर के कुछ युवक कासगंज की गिलेज मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। ये सभी शहर से सटे गांव नगला बैनी में एक मकान में किराए पर रहते थे। इसी मकान में मकान मालिक सहित अन्य किराएदार भी रहते हैं। 

13 अप्रैल को ये आठ लोग रेल लाइन के किनारे पैदल-पैदल नेपाल जाने के लिए निकले। बदायूं में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सभी को क्वारंटीन कराते हुए सैंपलिंग करवाई। इसमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। बदायूं प्रशासन ने इसकी जानकारी कासगंज प्रशासन को दी। इसके बाद कासगंज में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट करते हुए नगला बैनी गांव में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मकान मालिक, किराएदार और ठेकेदार सहित 11 लोगों को क्वारंटीन सेंटर नौरथा भेज दिया है। गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है। 

खंगाली जा रही हिस्ट्री

संक्रमित युवक के अब तक के यात्रा इतिहास में पाया गया है कि वो दो महीने से नगला बैनी में रह रहा था। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम यह जानने में जुटी है कि वो कासगंज में किस-किस के संपर्क में आया।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि गांव नगला बैनी में रहने वाला नेपाल का युवक बदायूं में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बदायूं से जानकारी मिलने के बाद गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई और युवक के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया गया है। 

स्वास्थ्य टीम बरत रही सतर्कता

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि गांव नगला बैनी में स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा गया। गांव के लोगों की स्क्रीनिंग की। संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन सेंटर नौरथा भेजा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें