फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुराने विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक को मारा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर क्षेत्र के बड़ा उखर्रा में पुराने विवाद में पड़ोसियों ने युवक के घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में कई चोटिल हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता बैजंती ने बताया कि 4 अप्रैल को उनका पुत्र भीम काम से लौटकर खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी मोहल्ले के बनवारी, मनीष, अंकित जाट और रामप्रकाश के दो बेटे लाठी-डंडे, सरिया और फरसा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। डर के चलते भीम को घर के अंदर कर दिया गया, लेकिन आरोपी दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट में पंकज, अमर सिंह, अनोखेलाल और उज्जवल घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि था सभी का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें