उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवती के साथ युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। एक दिन युवती गांव में ही युवक के घर पर गई। युवक ने दुष्कर्म किया और दोस्तों से वीडियो बनवा लिया। बाद में दो साल तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। युवती ने आरोपी सहित तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवक के घर किसी काम से गई थी युवती
आरोप है कि दो वर्ष पूर्व गांव के ही युवक के घर काम से गई थी। उस समय उसकी पत्नी व अन्य परिवारीजन बाहर थे। वहां उसके दोस्त सत्यवीर व देवेश मौजूद थे। युवक ने जबरन पकड़ लिया और दोस्तों से दुष्कर्म करने के दौरान का वीडियो बनवा लिया। आरोप है कि धमकी देकर कहा गया कि अब हम जब भी तुझको बुलाएंगे, आना पड़ेगा। अगर नहीं आई तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।