फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पड़ोसी महिला ने बच्चों को पीटा, फिर फोड़ दी घोड़ी की आंख, पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

Tue, 06 Dec 2022 04:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक महिला ने ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले परिवार की घोड़ी की आंख फोड़ दी। आरोप है कि महिला ने पीड़ित परिवार के बच्चों को भी पीटा। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी पक्ष अब राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन
पीड़ित महिला और उसकी घोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में मजदूर महिला के बच्चों को पड़ोसी महिला ने पीटा। इसके बाद घोड़ी की आंख भी फोड़ दी। मजदूर ने पुलिस से गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी पक्ष के लोग समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से शिकायत की।

विज्ञापन


धनौली के निखिल विहार निवासी नहनी ने बताया कि वह पति के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करती हैं। उन्होंने ईंट ढोने के लिए भट्ठा मालिक से 65 हजार रुपये लेकर घोड़ी खरीदी थी। घोड़ा गाड़ी तैयार करा ली। मालिक को रकम धीरे-धीरे करके चुकानी थी। सितंबर में काम बंद होने पर वह घर आ गए। 11 सितंबर को वह परिचित के घर शादी में गई थीं। घर पर बच्चे थे।

घर के बाहर बंधी थी घोड़ी 

आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला ने किसी बात पर बच्चों को पीट दिया। इस दौरान घर के बाहर घोड़ी भी बंधी हुई थी। महिला ने घोड़ी की आंख फोड़ दी। नहनी ने पुलिस से शिकायत की। थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज हो गया। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। घोड़ी से परिवार की आय होती थी। मगर, उसकी आंख में चोट होने से कमाई भी बंद हो गई है। 

मालिक भी कर्ज में ली गई रकम की मांग कर रहे हैं। ऐसे में नहनी के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आरोपी राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। उधर, थाना मलपुरा पुलिस ने मुकदमे में आरोपपत्र लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें