फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुर्का पहनकर चोरी करने घुसा पड़ोसी, सीसीटीवी ने पकड़वाया

Tue, 25 Nov 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो04कासगंज के सूत की मंडी पचौरियान क्षेत्र में चोरी की सूचना के पहुंची पुलिस व मौके पर मौजू
विज्ञापन
कासगंज। मैरिज एनिवर्सरी की तैयारी में जुटे कारोबारी परिवार ने घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को रंगे हाथों दबोच लिया। बुर्का पहनकर घर में दाखिल हुए युवक की संदिग्घ गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरा ने रिकॉर्ड कर कारोबारी के बेटे के मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेज दिया। तत्काल ही परिजन घर पहुंचे और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सूत की मंडी पचौरियान गली क्षेत्र में रहने वाले सराफा कारोबारी सुधीर अग्रवाल के परिवार में बुधवार को बेटे विकास और बहू श्वेता की 25वीं मैरिज एनिवर्सरी का कार्यक्रम है। उनका पूरा परिवार इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। सोमवार को परिजन तीन मंजिला घर में ताला लगाकर कार्यक्रम स्थल पर चले गए। मौके का फायदा उठाकर पड़ोस में ही रहने वाला युवक दोपहर के समय बुर्का पहन कर घर में घुस गया। युवक छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। वह अपने साथ आवश्यक औजार भी लेकर आया। उसने तीसरी मंजिल पर लगे ताले काटे और नीचे घर में घुसने का प्रयास करने लगा।
जैसे ही वह ग्राउंड फ्लोर पर घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जद में आया, वैसे ही उनके मोबाइल पर बार-बार अलर्ट का संदेश आने लगा। कैमरा देखा तो घर में बुर्का पहने युवक नजर आया। परिजन तत्काल घर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

वो बाहर से ताला खोलकर घर में घुसे और चोर को मौके पर दबोच लिया। तब तक चोर ने तीन ताले काट लिए थे। जब इस बात की जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी वहां आ गए। सूचना पर कोतवाली से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कारोबारी के परिजन ने चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें