फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवरात्र में उपहारों की खरीदारी तेज, सजी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजन के बाद उन्हें उपहार देने के लिए खरीदारी तेज हो गई है। सोमवार को किनारी बाजार, लोहार गली और लोहामंडी स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

कन्या पूजन में हलवा, पूड़ी और चने का भोग सर्वोत्तम माना जाता है। इसके बाद कन्याओं को उपहार दिया जाता है। दुकानदारों ने बताया कि कन्या पूजन के लिए खरगोश के आकार वाली प्लेटें ग्राहकों को अधिक पसंद आ रही हैं। इन प्लेटों की कीमत 10 रुपये है। उपयोगी होने के साथ आकर्षक दिखती हैं। इसके अलावा, पेंसिल बॉक्स, किताबें, पानी की बोतलें, रंग-बिरंगे हेयर बैंड, क्लचर और रबर बैंड भी खूब बिक रहे हैं। हैलो किट्टी वाली 10 रुपये मूल्य की गुल्लक बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन

-
जानवरों के आकार की प्लेटें सस्ती होने के साथ-साथ आकर्षक भी हैं, इसलिए बच्चों को बहुत पसंद आती हैं।- नरेश, दुकानदार, लोहामंडी
आजकल नया और काम आने वाला सामान ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ग्राहक अब ऐसे उपहारों की तलाश में हैं जो बच्चों के लिए उपयोगी हों।
- ईशान बंसल, दुकानदार, लोहार गली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें