फोटो।फावड़ा लेकर दौड़ता युवक ,स्रोत वीडीयो ग्रेव
- फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
फतेहाबाद। थाना डौकी के गढ़ी रामफल बरौली गूजर में खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को चकरोड दिखाते समय पड़ोसी पिता-पुत्र ने फावड़े से हमला करने का किया प्रयास वीडियो वायरल थाना डौकी में पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।
थाना डौकी के गढ़ी रामफल बरौली गूजर निवासी सत्य प्रकाश, जयप्रकाश पुत्र भूरी सिंह ने थाना डौकी में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके खेतों पर जाने के लिए चकरोड संख्या 1302 है जिसपर पड़ोसी लोगों ने अवैध निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया है। जिसको लेकर पिछले दो वर्ष से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं तभी सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर वह खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों को रास्ते पर मिट्टी डालने के लिए निरीक्षण करा रहे थे। तभी पड़ोसी राजवीर पुत्र मोहर सिंह, सौरभ पुत्र राजवीर भी वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे तभी राजवीर फावड़ा लेकर हमला करने के लिए भागा तो उपस्थित अन्य लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से रोका जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। थानाध्यक्ष डौकी का कहना है कि सोशल मीडिया पर फावड़ा से हमला करते हुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तहरीर प्राप्त हुई है दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।