फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा शर्मा हत्याकांड में सुनवाई अब 22 जनवरी को

Sat, 20 Jan 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
court
विज्ञापन
आगरा में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की शोध छात्रा नेहा शर्मा की हत्या के मामले में अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। अभियोजन और बचाव पक्ष में शनिवार को कोर्ट में बहस हुई। 
विज्ञापन


मुद्दा स्वतंत्र अभियोजक की नियुक्ति का है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अगली तारीख दे दी। पिछली तारीख पर नेहा शर्मा के पिता रक्षपाल शर्मा ने प्रार्थना पत्र दिया था। 

इसमें याचना की गई थी कि  उनके व्यक्तिगत अधिवक्ता के अतिरिक्त पैरवी के लिए स्वतंत्र अभियोजक की नियुक्ति भी की जाए। इस पर मुख्य आरोपी उदयस्वरूप की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने विरोध किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

उनका तर्क था कि अभियोजन की ओर से सीबीआई के अधिवक्ता, कोर्ट के एडीजीसी एवं अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान व अरविन्द शर्मा पैरवी कर रहे हैं। 

सवाल किया कि ऐसी स्थिति में स्वतंत्र अभियोजक की आवश्यकता क्या है? इसी मुद्दे पर शनिवार को दोनों पक्षों में बहस हुई। दोनों ने दलील पेश कीं। 

वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान, अरविन्द शर्मा और अभियुक्त की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गजेंद्र सिंह, आगरा के अधिवक्ता सुनील कुमार व सुब्रत मेहरा ने काफी देर बहस की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला जज अनमोल पाल ने आदेश के लिए 22 जनवरी नियत कर दी।
विज्ञापन

दो साल पहले दाखिल हुई थी चार्जशीट

नेहा शर्मा की हत्या 15 जनवरी, 2013 को हुई थी। इस वारदात की जांच पहले स्थानीय पुलिस ने की। इसके बाद सीबीआई ने की। 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने लंबी जांच पड़ताल के बाद 22 जनवरी, 2016 को कोर्ट में 480 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी थी। अब अगली सुनवाई को पूरे दो साल हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें