फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑनलाइन जनसुनवाई में जवाबदेही से बच रहे थानेदार, स्पष्टीकरण मांगा...तो फंस गए; गिर सकती है गाज

Sat, 22 Mar 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑनलाइन जनसुनवाई में थाना प्रभारी जवाबदेही से बच रहे हैं। मामले में डीसीपी सिटी ने लापरवाह थानेदारों से जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन थाना प्रभारियों पर गाज गिर सकती है। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑनलाइन जनसुनवाई में थाना प्रभारी जवाबदेही से बच रहे हैं। कभी खुद को दबिश में बता देते हैं तो कभी व्यस्त बताकर दूसरे दरोगा को जवाब देने को जिम्मेदारी दे रहे हैं। डीसीपी सिटी ने ऐसे एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जनसुनवाई ऑनलाइन करते हैं। पीड़ित को लैपटॉप के सामने बैठाया जाता है। पीड़ित की बात सीधे संबंधित थाना प्रभारी या डे-ऑफिसर से कराई जाती है। पीड़ित अपनी बात बताता है। दूसरी स्क्रीन पर वह खुद मौजूद रहते हैं। पुलिस को पीड़ित के सामने ही निर्देशित करते हैं कि क्या करना है।

ये भी पढ़ें -  Fake Marksheet: ऐसे विश्वविद्यालयों की भी फर्जी डिग्रियां...जहां प्रवेश मिलना मुश्किल, पूछताछ में बड़ा खुलासा
विज्ञापन





 

सिटी जोन में पीड़ित थानों पर कम और अधिकारियों के कार्यालय ज्यादा जाते हैं। डीसीपी सिटी का कहना है कि जनसुनवाई में पीड़ित के सामने ही यह तय होना चाहिए कि क्या कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी पीड़ितों से आमना-सामने करने से घबरा रहे हैं। ऑनलाइन जनसुनवाई को फेल करने के लिए लिंक से नहीं जुड़ते हैं। बृहस्पतिवार को एक दर्जन थाना प्रभारी गायब थे। उनके थाने से कोई दूसरा पुलिस अधिकारी भी ऑनलाइन जनसुनवाई लिंक से नहीं जुड़ा। डीसीपी ने कहा है कि जिन थानेदारों को जवाबदेही से बचना है, उन्हें थाना छोड़ना होगा।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा...फिर करंट लगाया, ऐसी यातनाएं दी गईं; कांप जाएगा कलेजा


 
विज्ञापन

ये थाना प्रभारी मिले ऑनलाइन
जनसुनवाई के दौरान जगदीशपुरा, लोहामंडी, एत्मादुद्दौला, ट्रांसयमुना, कमला नगर और महिला थाना के प्रभारी ऑनलाइन रहे। शेष गायब थे। सभी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें