अधिकारियों ने मेले की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत तिवारी और राजस्थान की ओर से रवि कुमार मेहरा को मुख्य मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। आगरा कैला देवी के मध्य ऊंचा नगला एवं गंगापुर सिटी मोड़ पर चेक पोस्टें बनाई जाएंगी, जहां पर दोनों राज्यों की गाड़ियों को चेक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा...फिर करंट लगाया, ऐसी यातनाएं दी गईं; कांप जाएगा कलेजा
जनरथ बसों के किराये में छूट
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से संचालित वातानुकूलित जनरथ बसों के किराये में यात्रियों को छूट दी गई है। यह छूट 22 मार्च से 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। जिसके अनुसार सामान्य बसों में 1.45 पैसे और 1.60 पैसे को छूट मिलेगी। इसके अलावा हाई एंड बस वोल्वो में 2.30 पैसे और वातानुकूलित शयनयान बस में 2.10 पैसे की छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें - असलाह तस्कर गिरोह: आसिफ के दो लाइसेंसी शस्त्रों से खरीदे गए सैकड़ों कारतूस, पूछताछ में बड़ा खुलासा