फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्माण कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, दीवार गिरने पर निगम ने ठेकेदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन
आगरा। कालिंदी विहार में नाला निर्माण के दौरान एक दीवार गिरने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अब सभी ऐसे निर्माण कार्यों का निगम के अभियंताओं को औचक निरीक्षण करने और सुरक्षा उपायों के न होने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टूटी दीवार की मरम्मत के साथ ही सभी ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन न करने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, कालिंदी विहार में टेढ़ी बगिया से झरना नाला तक गहरे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान सोमवार रात दुकानदार की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल का मामला सामने आया। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण गतिविधि के दौरान आसपास की संपत्तियों को नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। नगर आयुक्त ने कालिंदी विहार की जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि गहरे नाले के निर्माण के कारण कार्य स्थल के आसपास आते-जाते समय और नाले के किनारे रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें