फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी: एसएन की सीटें भरी, निजी में एमबीबीएस-बीडीएस की 87 सीटें खाली

विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
आगरा। नीट यूजी के दूसरे चरण की काउंसिलिंग संपन्न हो गई है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज की सीटें भर गई हैं। निजी कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की 87 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. करुणा शंकर दिनकर ने बताया कि इसमें मथुरा केडी डेंटल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज, एसकेएस मेडिकल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज, आरएसएस मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद का एफएच मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस और बीडीएस की 1466 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण की काउंसिलिंग में 768 और दूसरे चरण में 611 सीटों पर प्रवेश हुआ है। इसमें निजी कॉलेजों की 87 सीटें रिक्त रह गई हैं। काउंसिलिंग के सह प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीटें रिक्त रहने से तीसरी चरण की काउंसिलिंग की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें