पुलिस सुरक्षा के बीच किसानों को बांटी डीएपी, 600 कट्टे का हुआ वितरण
- फोटो : संवाद
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के मेदीपुरा अड्डा स्थित अस्थायी केंद्र पर बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। सचिव जयदीप भदौरिया की मौजूदगी में 600 कट्टे डीएपी का वितरण हुआ। इस दौरान एडीओ उमेश भारती और लेखपाल विमल मौजूद रहे। सचिव ने बताया केंद्र पर डीएपी के एक हजार कट्टों का स्टॉक आया था। इसमें से 600 कट्टे का वितरण कर दिया गया है। शेष डीएपी का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा।