फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नीट की तैयारी कर रहे छात्र के हाथ में थमा दिया तमंचा, फिर दोस्तों ने की ऐसी हरकत; परिजनों ने दर्ज कराई FIR

Wed, 03 Jun 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नीट की तैयारी कर रहे छात्र के साथ उसके दोस्तों ने ही शर्मनाक हरकत कर डाली। उसे स्मारक घूमने के बहाने बुलाया। इसके बाद में उसके हाथ में तमंचा थमाकर फोटो खींच ली।  फिर कॅरिअर खराब करने की धमकी देकर छात्र से वसूली की। 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र के दोस्तों ने ब्लैकमेलिंग की साजिश रच डाली। स्मारक में ले जाकर साथ लाया तमंचा पकड़ा दिया। तमंचा लिए हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे। हर सप्ताह 5 हजार रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्र के पिता ने एत्माद्दौला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका पुत्र नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पूर्व में आशु सहित कई दोस्त थे। 25 मई को खुद को बेटे का दोस्त बताने वाले आशु, हनी और संभव घर आए। बेटे से मिलने की कहकर मोबाइल नंबर ले गए। इसके बाद बेटे को अपने साथ ले गए। चीनी का रोजा स्मारक में ले जाकर उसे तमंचा पकड़ाकर वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सचिन से हर हफ्ते 5 हजार रुपये देने की मांग की। डर के कारण सचिन ने मौके पर 800 रुपये दे दिए। 29 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे संभव ने दोबारा फोन कर रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी एत्माद्दौला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें