फतेहाबाद। क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पेड़ों की कटाई के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला गांव पतैयापुरा का है। नीम के दो पेड़ों को काटकर गिरा दिया। पेड़ों की कटाई के फोटो और वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों की कटाई हो रही है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।