रामलीला में लक्ष्मण शक्ति का मंचन, संजीवनी बूटी से दूर हुई लक्ष्मण की मूर्छा
पिनाहट। गांव राटौटी स्थित शत्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को रामलीला में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन किया गया। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध हुआ। युद्ध में मेघनाद ने शक्ति बाण का प्रहार कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। लक्ष्मण को मूर्छित देखकर भगवान श्रीराम व्याकुल हो उठे। इसके बाद लंका के वैद्य सुषेण के परामर्श पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने पहुंचे। संजीवनी बूटी के सेवन से लक्ष्मण की मूर्छा दूर हो गई। इस प्रसंग का मंचन देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान रामलीला के आयोजक रामशंकर शर्मा, बंगाली बाबू भदौरिया और हरवीर भदौरिया सहित आदि मौजूद रहे।