फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य गतिविधियों के साथ एनसीसी शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेडरी स्कूल में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मौजूद कैडेट्स औ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर स्थित डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में चल रहे सात दिवसीय जनपदीय एनसीसी शिविर का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन शिविर में सैन्य गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक यादव ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर यूपी थ्री एनसीसी के कमांडिग ऑफीसर कर्नल अनिल कुमार और सूबेदार मेजर रेक बहादुर थापा ने कैडेट्स का हौसला बढ़ाने के साथ उन्हें प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किए। बेस्ट ड्रिल का अवार्ड कुंवर आरसी कॉलेज की कैडेट सोनम और सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर के सलीम खान को मिला।
श्रेष्ठ वेपन ट्रेनिंग का पुरस्कार आरसी कॉलेज की दीक्षा और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के उमेश बाबू को मिला। फायरिंग में जैन इंटर कॉलेज करहल के योगेश और श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज की साक्षी चौहान ने प्रथम स्थान पाया। भाषण में आरसी कॉलेज की सोनम तोमर और डॉ. किरन सैजिया के आशीष कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सोलोगीत में श्री चित्रगुप्त कॉलेज के देश दीपक ने प्रथम स्थान पाया। निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने शिविर समापन पर कैडेट्स को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सात दिन तक प्रशिक्षण में कैडेट्स ने जो भी जानकारी हासिल की है उसका बेहतर ढंग से अनुश्रण करें।
इस मौके पर उप निदेशक डॉ. किरन सौजिया, प्रबंध निदेशक देवकी नंदन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत थोटे, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से एनसीसी अधिकारी मेजर संजोग मल्ल, कुंवर आरसी डिग्री कॉलेज से एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट सविता, करहल से आजाद हिंद इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन राम किशोर, चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजीव रंजन, डॉ. किरन सौजिया से एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफीसर प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें