फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स पर होती है देश के भविष्य की जिम्मेदारी- ब्रिगेडियर अरुण

विज्ञापन
टूंडला के पचोखरा में युद्धाभ्यास करते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा के प्रांगण में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत पांचवें दिन आगरा हैड क्वाटर के ग्रुप कमांडेंट ब्रिगेडियर अरुण यादव ने कैंप एरिया का अवलोकन किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने ग्रुप कमांडेंट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान युद्धाभ्यास का डेमो किया गया।
विज्ञापन

ग्रुप कमांडेंट अरुण यादव ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अन्य छात्रों से अलग होते हैं। कैडेट्स पर देश के भविष्य की जिम्मेदारी होती है। यह हमारे भविष्य का अहम पड़ाव है। इसमें कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। इस दौरान कैडेट्स द्वारा सेक्शन, बैटल ड्रिल (एक बंकर पर किस प्रकार से कब्जा किया जाता है) का डेमो किया गया। डेमो में फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट का प्रयोग किया गया। ब्रिगेडयर यादव ने मॉडल एवं सेक्शन ड्रिल प्रस्तुत करने वाले कैडेटों का उत्साहवर्धन किया।
ग्रुप कमांडेंट यादव ने कैंप कमांडेंट कर्नल प्रशांत पचौरी, लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस कौशल, एडम अफसर कर्नल फरान सिद्दीकी, पीआई स्टाफ, एएनओ को धन्यवाद दिया। ग्रुप कमांडेंट के समक्ष कैडेट नित्या जैन, निकिता दीक्षित एवं विश्व कांत द्वारा क्लॉथ मॉडल एवं सेंड मॉडल पर ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह रावत, सूबेदार कुलबीर सिंह, कैप्टन मुन्नेश कुमार, कैप्टन अनिल कुमार, एनसीसी अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय, लेफ्टिनेंट विमलेश, प्रधान सहायक सूरजभान, सूबेदार जनकचंद्र, सूबेदार धनंजय सिंह, बीएचएम जगवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

युद्धाभ्यास को देख रोमांचित हुए ग्रामीण
पचोखरा में प्रशिक्षण शिविर के दौरान जब आर्मी के अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग देते हुए शुक्रवार को युद्धाभ्यास देख ग्रामीण रोमांचित हो गए। कैडेट्स द्वारा बंकर बनाए गए थे। इसके साथ ही फायरिंग पोजिशन में कैडेट्स, गोला बारूद के फटने के डेमो में उठता धुआं लोगों ने देखा। घायलों को कंधों पर लादकर भागते कैडेट्स युद्ध मैदान का अहसास करा रहे थे। युद्धाभ्यास को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें