फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने सीखा हथियारों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर और जूनियर कैडेट को हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

थ्री यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल जेएस कौशल की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। एनसीसी अधिकारी चमन और सुरेंद्र ने कैडेट को हथियारों के संचालन और उनके रखरखाव व साफ-सफाई की जानकारी प्रदान की गई। एकेडमी के चेयरपर्सन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कैडेट प्रशिक्षण में मिलने वाली जानकारियों को बेहतर ढंग से हासिल करें। किसी प्रकार की लापरवाही उनके ज्ञान के लिए बाधा बन सकती है। इस अवसर पर वायस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर देवकीनंदन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत थोटे, एनसीसी कॉलेज प्रभारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें