फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिक डे परेड में शामिल एनसीसी कैडेट्स सम्मानित

Thu, 18 Feb 2016 12:37 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रिपब्लिक डे (आरडी) परेड में शामिल होकर लौटे एनसीसी आगरा ग्रुप के नौ कैडेट्स को बुधवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर लोकेश मिनोचा और पोस्टर मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा ने सम्मानित किया। माल रोड स्थित एनसीसी आफिसर्स मेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर जनरल ने कहा कि आठ माह के कठिन परिश्रम के बाद किसी भी कैडेट को आरडी परेड में भाग लेने का मौका मिलता है। यह क्षण किसी भी कैडेट के लिए यादगार एवं महत्वपूर्ण होता है। ग्रुप कमांडर ने बताया कि आगरा ग्रुप के नौ कैडेट्स ने आरडी कैंप में हिस्सा लेकर गार्ड ऑफ ऑनर, राजपथ परेड, पीएम रैली, डीजी एनसीसी रैली का नेतृत्व भी किया। आगरा कालेज से पांच, सेंट जोंस कालेज, आरबीएस कालेज, बीडी जैन कालेज और बैकुंठी देवी कालेज से एक-एक कैडेट ने आरडी कैंप में भाग लिया।
 सम्मान समारोह में कर्नल नीरज झा, विंग कमांडर ए. कौशल, ले. कर्नल अंजू निशल, ले. कर्नल अजय सिंह, कैप्टन शशि सिंह, ले. अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन ले. रीता निगम ने किया। उन्हें भी विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें