आरबीएस कालेज के एनुअल एथलीट मीट में मनीष धाकरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर, पांच हजार मीटर और 10 हजार मीटर की दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। बुधवार को दो दिवसीय एथलीट मीट का उद्घाटन प्राचार्य डा. आरके जैन ने किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी। पहले दिन लांग जंप, गोला फेंक के अलावा दौड़ की प्रतियोगिता हुई। मैनेजर डा. प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि गुरुवार को खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में खेलकूद प्रभारी डा. डीके सिंह, डा. मनोज पांडे, डा. आनंद पाराशर, डा. रामवीर सिंह, डा. पीपी सिंह, डा. कृपाशंकर सिंह, डा. लक्ष्मण कुमार, डा, अजय कुमार, डा. पीके सिंह रहे।
ये रहे विजेता:
400 मीटर दौड़:
बालक: शिवम सिंह, बीपी सिंह, प्रणवीर सिंह
बालिका: हिमानी चौधरी, धर्मेश, सीमा बघेल
1500 मीटर:
बालक: मनीष धाकरे, राहुल सिंह, शिवम
बालिका: गीता बघेल, कविता शर्मा, प्रिया सिंह
पांच हजार मीटर: मनीष धाकरे, जसवंत सिंह, रवि कुमार
10 हजार मीटर: मनीष धाकरे, हरित कुमार, दिलीप कुमार
लांग जंप:
बालक: बीपी सिंह, रवनीश, रवि
बालिका: हिमानी चौधरी, सीमा बघेल
गोला फेंक
बालक: वीरभद्र सिंह
बालिका: सीमा बघेल, हिमानी चौधरी, गीता