फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक के भाई की पत्नी की मौत, इस नामी हास्पिटल के 3 डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा

Fri, 22 Dec 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
मथुरा में गोवर्धन के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के छोटे भाई ओमप्रकाश सिंह की पत्नी की 15 दिसंबर की रात मथुरा के नयति अस्पताल में हुई मौत के मामले में नयति के तीन डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


रिफाइनरी के गेट नंबर नौ निवासी अनिल सिंह ने मां ओमवती (57) पत्नी ओमप्रकाश सिंह को नयति अस्पताल में 15 दिसंबर को भर्ती कराया था। रात को उनकी मौत हो गई थी। 

मृतका ओमवती के बेटे अनिल का आरोप है कि उनकी मां की मौत नयति के चिकित्सकों की लापरवाही के चलते हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि अनिल सिंह की तहरीर पर डॉ. एचएस सोमनाथ, डॉ. राहुल गडोत्रा और डॉ. नंदू महतो के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी आरोप बेबुनियाद

नयति अस्पताल की डायरेक्टर शिवानी शर्मा का कहना है कि ओमवती देवी जब अस्पताल में आई थीं तब वह अंसटेबल एंजाइना से ग्रस्त थीं। वह रूमेटिक आर्थिरायटिस से भी पीड़ित थीं। जांच करने के बाद डाक्टर ने एंजियोग्राफी कराने को कहा था। 

लेकिन परिवार वालों ने मना कर दिया। कहा कि अभी हमारे परिवार में शादी है बाद में करा लेंगे। कुछ दिन बाद उन्हें हार्ट अटैक आने पर परिवार वाले दोबारा नयति लेकर पहुंचे थे। मुकदमे के बारे में नयति प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जो आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें