फोटो07राजवती,बैंक सखी बिलराम। संवाद
कासगंज। नवरात्र पर्व की शुरुआत से पहले ही श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का जोश दिख रहा है। माता की पूजा, व्रत और सोलह शृंगार के लिए श्रद्धालु बाजारों में खरीदारी और घरों में भी तैयारियों का दौर जारी है। नवरात्र का उत्साह हर ओर भक्ति और आस्था का रंग बिखेर रहा है।
पूरे शहर में तैयारियों की रौनक और उत्साह का माहौल साफ झलक रहा है। भक्त नवरात्र में माता रानी को मनाने के लिए पूर्व संध्या से ही जुटे हुए हैं। उन्होंने पूजा और व्रत से जुड़ी सभी सामग्री खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाजारों में कूटू, सिंघाड़ी, समा के चावल, रामदाना, मेवा की धूम रही। माता की चूनर, पोशाक, माला, नारियल और सोलह शृंगार की वस्तुएं भी खूब बिकीं। पूजा सामग्री, कपूर, धूप, माता की प्रतिमाएं और हवनकुंड भी खरीदे गए। विक्रेता विवेक पाटकर ने बताया कि लोगों में पर्व संबंधी खरीदारी का उत्साह है।