फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: दीपक की लौ हो गई आरपार, नहीं जली चादर; नरी-सेंमरी देवी मंदिर में आरती देख भक्त हुए हैरान

Thu, 11 Apr 2024 09:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बडे़-बडे़ दीपकों की तेज लौ के ऊपर सफेद चादर को रखा गया। चादर के आरपार दीपक की लौ निकल गई, मगर चादर नहीं जली।
विज्ञापन
नरी सेंमरी देवी मंदिर में हुई चमत्कारिक आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के पास कोसीकलां के गांव नरी-सेंमरी में तीज की चमत्कारिक आरती हुई। इस दौरान सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देवी मां के परम भक्त ध्यानू भगत (आगरा) के परिजनों ने तीज की चमत्कारिक आरती की। इस दौरान बड़े-बड़े दीपकों की लौ कपड़े की चादर के आरपार हो गई, मगर चादर नहीं जली। यह देख श्रद्धालुजन मां के जयकारे लगाने गए। सच्चे दरबार की जय, देवी मैया की जय के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। भीड़ में हर कोई आरती की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिया।
विज्ञापन




बडे़-बडे़ दीपकों की तेज लौ के ऊपर सफेद चादर को रखा गया। चादर के आरपार दीपक की लौ निकल गई, मगर चादर नहीं जली। इसके बाद ध्यानू भगत के तीन और परिजनों ने इसी तरह देवी मां की आरती की। अनूठी आरती देखकर भक्त आश्चर्यचकित रह गए। तीज की आरती के बाद चैत्र शुक्ल नवमी के दिन देवी मां की लट्ठ पूजा की जाएगी। 
विज्ञापन


इसमें सैकड़ों श्रद्धालु तलवार, भाले, बल्लम, लाठी आदि हथियार लेकर आते हैं। सदियों से यह परंपरा अब भी निभाई जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम श्वेता सिंह एवं सीओ आशीष शर्मा पुलिस बल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन



ध्यानू भगत नगरकोट कांगड़ा से लाए थे देवी मां को
मान्यता है कि नरी-सेंमरी वाली देवी मां को धांधू भगत नगरकोट (कांगड़ा) हिमाचल प्रदेश से अपने साथ लाए थे। नरी-सेंमरी मंदिर पर लगने वाले मेला में आगरा के धांधू भगत के परिजनों की चमत्कारिक आरती आकर्षण का केंद्र होती है। आरती तीज को होती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें