फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: नौ दिन शक्ति की भक्ति...घर-घर सज गया मैया का दरबार

Sat, 17 Oct 2020 06:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरन्ये त्रयम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

नारायणी तुम सब प्रकार का मंगल प्रदान करने वाली मंगलमयी हो, कल्याणदायिनी शिवा हो, सब पुरुषार्थों को सिद्ध करने वाली, शरणागत वत्सला, तीन नेत्रों वाली एवं गौरी हो। हे मां दुर्गा आपके श्री चरणों में नमस्कार है।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा - फोटो : navratri 2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शक्ति की उपासना के लिए घर-घर मां का दरबार सज गया है। नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। व्रत और पूजा के लिए लोगों ने शुक्रवार को सामान खरीदा। इससे बाजार में दिन भर रौनक रही। मंदिरों को भी सजाया गया है। यहां विशेष पूजा अर्चना होगी लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा होगी। राजामंडी स्थित चामुंडा देवी मंदिर, हाथीघाट स्थित कामाख्या मंदिर, नूरी दरवाजा स्थित कालीबाड़ी मंदिर, शाहगंज का काली माता मंदिर, नामनेर के दुर्गा मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में शुक्रवार को तैयारी चलती रही। यहां नवरात्र में फूल बंगले सजेंगे।


घट स्थापना मुहूर्त
सुबह सात से नौ बजे तक और सुबह 10:30 बजे से 1:24 तक

ऐसे करें मां की आराधना
सर्वप्रथम चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।
इसके बाद चौकी पर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
मां को पोशाक धारण कराएं, आभूषण पहनाएं, माला पहनाएं।
घट स्थापना करें। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करें।
शुद्ध मिट्टी में जौ बोयें। श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ करके धूप-दीप से आरती करें।
आम की लकड़ी पर शुद्ध घी, लौंग, गुग्गल, सामग्री डालकर हवन करें।
(जैसा ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया)

Trending Videos

नवरात्रि पर 58 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग

शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर 58 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। शनि स्वराशि मकर और गुरु स्वराशि धनु में रहेंगे। इस योग में घटस्थापना से मां अपने भक्तों की झोली खुशियों से भर देती हैं।

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर 58 साल यह दुर्लभ योग बना है जो शुभ फल देता है। नवरात्र पर राजयोग, दिव्य पुष्कर योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग, रवि योग, आनंद, सौभाग्य और धृति योग भी बन रहे हैं। इसमें निवेश, खरीद और बिक्री बेहद शुभ हैं। 

घरों पर होगी घट स्थापना

बाह में प्रमुख देवी मंदिरों में शुमार भदरौली की भगवती देवी, बटेश्वर की राजमाता समेत सभी देवी मंदिर नवरात्र में कोरोना संक्रमण के चलते सूने रहेंगे। लोग घरों पर ही घटस्थापना कर पूजा करेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापित करने पर रोक है। 
विज्ञापन

अखंड ज्योति जलाएंगे.... मूर्ति स्थापित करेंगे

शाहगंज निवासी पूजा भोजवानी ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन घर में अखंड ज्योति जलेगी। यह पूरे नवरात्र प्रज्ज्वलित रहेगी। हम प्रार्थना करेंगे कि कोरोना खत्म हो जाए। तेज नगर निवासी मंजू ने कहा कि इस बार मंदिर नहीं जा पाएंगे। घर में मां का दरबार सजाया है। नौ दिन तक हर रोज भजन-कीर्तन होगा।

संकल्प के साथ चढ़ाएंगे मां को चोला

आवास विकास कॉलोनी की पायल शर्मा ने कहा कि माता रानी का चोला चढ़ाएंगे। इसे उसी दिन गंगा में प्रवाहित करेंगे जब कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। कमला नगर की सुनीता छाबड़िया ने कहा कि पूरे व्रत रखूंगी। मां से प्रार्थना है कि कोरोना से मुक्ति दिलाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें